ISI Sleeper Cell News: ISI की एक और बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली में स्लीपर सेल बेनकाब
पहलगाम हमले से पहले ISI की साजिश का पर्दाफाश, दिल्ली और रांची से दो जासूस गिरफ्तार;
ISI Sleeper Cell News: भारत में आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश में जुटी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और साजिश को केंद्रीय एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। पहलगाम हमले से पहले दिल्ली में ISI के स्लीपर सेल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था। इस ऑपरेशन में नेपाली मूल के एक पाकिस्तानी जासूस और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़ा खतरा टल गया।
ISI ने रचा था नया आतंकी साजिश का प्लान
कश्मीर के पहलगाम हमले से पहले ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI एक और हमले की साजिश रच रही थी। केंद्रीय एजेंसियों ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत ISI के दिल्ली में सक्रिय स्लीपर सेल नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। 15 फरवरी को दिल्ली के एक होटल से नेपाली मूल के जासूस अंसारुल मियां अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
ISI Sleeper Cell News: कतर से संपर्क, पाकिस्तान में ट्रेनिंग
पूछताछ में सामने आया कि अंसारी पहले कतर में कैब चलाता था, जहां उसकी मुलाकात ISI के एक हैंडलर से हुई थी। इसके बाद उसे पाकिस्तान ले जाकर कई दिन तक ब्रेनवॉश किया गया और आतंकवादी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया। फिर उसे नेपाल के रास्ते भारत भेजा गया।
अंसारी के पास से मिले सेना के गोपनीय दस्तावेज
गिरफ्तारी के वक्त अंसारी के पास से आर्म्ड फोर्सेस से जुड़े गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए। फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि ये दस्तावेज असली और संवेदनशील थे। अंसारी को यह टास्क दिया गया था कि वो इन जानकारियों की CD बनाकर पाकिस्तान भेजे।
ISI Sleeper Cell News: रांची से दूसरा एजेंट अखलाक आजम गिरफ्तार
पूछताछ में अंसारी ने रांची निवासी अखलाक आजम का नाम लिया, जो उसकी भारत में मदद कर रहा था। इसके बाद रांची से भी अखलाक को गिरफ्तार किया गया। अखलाक ISI अधिकारियों तक भारतीय सेना की जानकारियां पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा था।
जनवरी से मार्च तक चला खुफिया ऑपरेशन
इस ऑपरेशन को जनवरी से मार्च 2025 के बीच बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। इसमें IB और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की भूमिका अहम रही। गिरफ्तारियों के बाद दोनों आरोपियों को तिहाड़ जेल भेजा गया, जहां वे अब हाई-सिक्योरिटी वॉर्ड में रखे गए हैं।
ISI Sleeper Cell News: चार्जशीट दाखिल, जल्द होगी कोर्ट में सुनवाई
मई महीने में स्पेशल सेल ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब कोर्ट में सुनवाई के बाद इस मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है। अभी तक दोनों से किसी आतंकी हमले की सटीक योजना की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन साजिश बहुत बड़ी थी।