Ajaz Khan News: 30 साल की एक्ट्रेस ने एजाज खान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

'काम दिलाने का दिया था भरोसा, फिर किया रेप', एक्ट्रेस ने चारकोप थाने में दर्ज कराई शिकायत;

Update: 2025-05-05 05:23 GMT

Ajaz Khan News: बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई की एक 30 वर्षीय अभिनेत्री ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि एजाज ने शो में काम देने का झांसा देकर पहले प्यार और फिर शादी का वादा किया, बाद में उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती की।

एक्ट्रेस का बड़ा आरोप: ‘काम दिलाने का दिया झांसा, फिर किया रेप’

मुंबई की रहने वाली 30 वर्षीय अभिनेत्री ने एजाज खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिनेता ने अपने वेब शो 'हाउस अरेस्ट' में होस्ट की भूमिका देने के लिए बुलाया था। शूटिंग के दौरान एजाज ने उसे प्रपोज किया और धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। लेकिन बाद में उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने यह मामला चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।

Ajaz Khan News: किस-किस धारा में दर्ज हुआ केस?

चारकोप पुलिस ने एजाज खान पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की निम्न धाराओं में केस दर्ज किया है:

  • धारा 64
  • धारा 64(2एम)
  • धारा 69
  • धारा 74

इन धाराओं के तहत बलात्कार और धोखाधड़ी से जुड़े अपराधों में जांच की जा रही है।

पहले से ही विवादों में हैं एजाज खान

एजाज खान पहले से ही अपने शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। उल्लू ऐप पर प्रसारित इस शो में अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शो के खिलाफ विरोध दर्ज कराया, जिसके चलते उल्लू ऐप ने शो के एपिसोड हटा दिए हैं।

Ajaz Khan News: क्या है ‘हाउस अरेस्ट’ शो का विवाद?

शो के कुछ आपत्तिजनक क्लिप्स वायरल हुए, जिसमें एजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कैमरे के सामने कपड़े उतारने और इंटीमेट पोज देने को कहते नजर आए। इससे नाराज राष्ट्रीय महिला आयोग ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को नोटिस भेजा और 9 मई को तलब किया है।

Tags:    

Similar News