Chandigarh News: AIIMS दिल्ली के डॉक्टर ने चंडीगढ़ के होटल में की आत्महत्या
होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला डॉक्टर का शव, रेप केस में राहत न मिलने से था तनाव में;
Chandigarh News: चंडीगढ़ के एक होटल में दिल्ली AIIMS के डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी जी. वेंकटेश के रूप में हुई है। वह रेप केस में फंसे हुए थे और कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद तनाव में थे।
दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने होटल में दी जान, चंडीगढ़ में फैली सनसनी
चंडीगढ़ के दड़वा क्षेत्र स्थित एक होटल में दिल्ली AIIMS के डॉक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर जी. वेंकटेश ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Chandigarh News: कमरा अंदर से था बंद, खिड़की तोड़ कर निकाला गया शव
30 अप्रैल को डॉक्टर ने होटल में एक कमरा बुक किया था। जब कई घंटों तक दरवाजा नहीं खोला गया, तो होटल स्टाफ को शक हुआ और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो डॉक्टर का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
रेप केस में चल रही थी सुनवाई, कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत
बताया जा रहा है कि डॉक्टर वेंकटेश पर रेप का आरोप था और वह केस की सुनवाई का सामना कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।