Chandigarh News: चंडीगढ़ सरकारी स्कूल में कुकर ब्लास्ट, महिला कर्मचारी घायल

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में कुकर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, महिला कर्मचारी अस्पताल में भर्ती;

Update: 2025-05-01 06:32 GMT

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब मिड डे मील बनाते समय किचन में प्रेशर कुकर फट गया। इस हादसे में एक महिला रसोई कर्मचारी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, वहीं यूनियन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

धमाके से मची भगदड़

बुधवार सुबह सेक्टर-12 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी, तभी रसोईघर से धमाका हुआ, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

Chandigarh News: मिड डे मील बनाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की किचन में मिड डे मील तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान प्रेशर कुकर फट गया। धमाके से वहां काम कर रही महिला कर्मचारी बिमला घायल हो गईं। उन्हें फौरन सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

स्कूल निदेशक हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही आवश्यक कदम उठाए गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके। उन्होंने कहा कि घायल कर्मचारी को हरसंभव मदद दी जाएगी।

Chandigarh News: यूनियन ने जताया विरोध

मिड डे मील कर्मचारी यूनियन ने हादसे को प्रशासन की लापरवाही बताया है। यूनियन का कहना है कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। अब यूनियन ने वीरवार को सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News