RBI News Today: RBI ने ₹2 और ₹5 के नोटों की छपाई पर लगाई रोक, आदेश जारी

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम, नोटों की छपाई में बढ़ते खर्च को बताया गया कारण;

Update: 2025-06-05 05:18 GMT

RBI News Today: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹2 और ₹5 के नोटों की छपाई पर रोक लगा दी है। पहले ही ₹2000 के नोट की छपाई बंद हो चुकी थी। आरबीआई का यह फैसला डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और नोटों की छपाई में आ रहे खर्च को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अब नहीं छपेंगे ₹2 और ₹5 के नोट

भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है। अब ₹2 और ₹5 के नोटों की छपाई पर भी रोक लगा दी गई है। इससे पहले ₹2000 के नोट की छपाई पहले ही बंद कर दी गई थी। आरबीआई के अनुसार अब ये नोट धीरे-धीरे आम इस्तेमाल से पूरी तरह हट जाएंगे।

RBI News Today: डिजिटल ट्रांजैक्शन को मिल रहा बढ़ावा

आरबीआई के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण है देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना। छोटे लेनदेन के लिए भी अब लोग UPI और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे नकदी की जरूरत कम हो गई है।

छपाई का खर्च बना बड़ी समस्या

आरबीआई के मुताबिक ₹2, ₹5 और ₹2000 के नोटों की छपाई में हर साल करीब 6372 करोड़ रुपये खर्च हो रहे थे। जबकि इन नोटों का उपयोग बहुत सीमित था। यही वजह है कि इस आर्थिक बोझ को कम करने के लिए इन नोटों की छपाई बंद की जा रही है।

RBI News Today: रीसायकल होंगे पुराने और गंदे नोट

रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि पुराने और गंदे नोटों को रीसायकल कर पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सुधार किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत ये नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर कर दिए जाएंगे।

₹5 के पुराने सिक्के पहले ही हो चुके हैं बंद

कुछ समय पहले ही आरबीआई ने ₹5 के पुराने सिक्कों की मिंटिंग (छपाई) को भी बंद करने का निर्णय लिया था। अब उसी क्रम में ₹2 और ₹5 के नोटों को भी पूरी तरह मार्केट से हटाने की योजना पर काम हो रहा है।

Tags:    

Similar News