India Census: 2026 से शुरू होगी देशव्यापी जनगणना, जानें क्या पूछे जाएंगे सवाल

12 साल बाद देश में फिर शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया, इस बार होगा जातिगत आंकड़ों का भी संग्रह;

Update: 2025-06-05 09:02 GMT

India Census: भारत में पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी, जबकि 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब केंद्र सरकार ने इसकी नई तिथियों की घोषणा कर दी है। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें जाति आधारित जानकारी भी एकत्र की जाएगी। इसके तहत नागरिकों से कुल 29 प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे जो उनके व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं से जुड़े होंगे।

जनगणना की प्रक्रिया कैसे होती है

जनगणना कार्य में सरकार की ओर से नियुक्त कर्मचारी प्रत्येक घर तक पहुंचते हैं। ये कर्मचारी विशेष पहचान पत्र के साथ आते हैं, और नागरिक चाहें तो उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग कर सकते हैं। जनगणना आमतौर पर दो चरणों में की जाती है—पहला चरण 'हाउसिंग सेंसस' और दूसरा 'जनसंख्या गणना'।

India Census: हाउसिंग सेंसस में क्या-क्या पूछा जाता है

पहले चरण में घर की अवस्थिति, उसमें उपलब्ध सुविधाएं जैसे बिजली, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, निर्माण सामग्री, और घर के स्वामित्व से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) में पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरे चरण में नागरिकों की जनसंख्या से जुड़ी जानकारी ली जाती है। इसमें निम्नलिखित 29 प्रकार के सवाल शामिल हो सकते हैं:

  • नाम, लिंग, जन्मतिथि
  • माता-पिता के नाम
  • वैवाहिक स्थिति व शादी की उम्र
  • वर्तमान और स्थायी पता
  • परिवार के मुखिया का विवरण
  • धर्म और संप्रदाय
  • अनुसूचित जाति/जनजाति की स्थिति
  • मातृभाषा और अन्य भाषाओं का ज्ञान
  • शिक्षा की स्थिति
  • आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी
  • रोजगार का प्रकार और कार्य स्थल तक पहुंचने का तरीका
  • दिव्यांगता की स्थिति आदि

India Census: जनगणना की तारीखें

देश में जनगणना कार्य 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा, जो पहले चरण के रूप में पहाड़ी राज्यों और क्षेत्रों में किया जाएगा। दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होकर मैदानी इलाकों में किया जाएगा। इस बार जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी, जिसका बड़ा प्रभाव विशेषकर ओबीसी वर्ग की सामाजिक योजनाओं और प्रतिनिधित्व पर पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News