Shimla Weather Update: हिमाचल में एक हफ्ते तक बारिश-बर्फबारी के आसार, लाहौल में हिमस्खलन से सड़क बंद

लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर हिमस्खलन, कई वाहन फंसे | राज्य में 7 दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा;

Update: 2025-05-01 10:12 GMT

Shimla Weather Update: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार देर रात उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाले के पास हिमस्खलन हुआ। इसके चलते पांगी घाटी का सड़क संपर्क बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित दर्जनभर वाहन फंसे रहे। प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली, बीआरओ की मशीनरी को सड़क बहाल करने भेजा गया।

राज्यभर में मौसम खराब, आज से अगले सात दिन बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 1 से 7 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Shimla Weather Update: किन जिलों में हो सकती है बारिश?

विशेषकर कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, शिमला और किन्नौर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

  • 2 से 4 मई: राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश
  • 5 और 6 मई: मध्य और ऊपरी पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता में वृद्धि
  • 7 मई: कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना

तापमान में गिरावट के संकेत

अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में

  • न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
  • अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।

Shimla Weather Update: मई में सामान्य से अधिक गर्मी और बारिश का पूर्वानुमान

इस बार मई महीने में हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में

  • अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
  • विशेषकर निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्म दिन ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।
  • इसके साथ ही इन इलाकों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है।

कहां कितना दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान?

  • शिमला: 15.5°C
  • सोलन: 18.0°C
  • मनाली: 12.7°C
  • केलांग: 5.5°C
  • कांगड़ा: 23.8°C
  • बिलासपुर: 21.9°C
  • हमीरपुर: 22.2°C
  • पांवटा साहिब: 26.0°C
  • भरमौर: 15.2°C
Tags:    

Similar News