Kullu News: भारत-पाक तनाव का पर्यटन पर असर, होटल बुकिंग में भारी गिरावट
कुल्लू-मनाली में होटल बुकिंग पर दिखा सीधा असर, कारोबारी बोले- देश पहले, व्यापार बाद में;
Kullu News: भारत-पाक तनाव का प्रभाव हिमाचल के पर्यटन उद्योग पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कुल्लू-मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में होटल बुकिंग में तेजी से गिरावट आई है। होटल संचालकों का कहना है कि हालांकि उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है, लेकिन देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।
शाहपुर के वीर सपूत पवन कुमार पुंछ में शहीद
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के सिहौलपुरी गांव के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार शनिवार को पुंछ में शहीद हो गए। 52 वर्षीय पवन कुमार पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। पवन कुमार के पिता भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। सुबह लगभग 8 बजे जब यह दुखद समाचार परिजनों को मिला, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Kullu News: होटल बुकिंग पर भारत-पाक तनाव का असर
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात का असर अब सीधे तौर पर पर्यटन स्थलों पर पड़ने लगा है। कुल्लू-मनाली में होटल बुकिंग में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। होटल मालिकों के अनुसार कई पर्यटक अपनी पहले से की गई बुकिंग रद्द करवा रहे हैं, जबकि नई बुकिंग लगभग ठप है।
पर्यटक रद्द कर रहे यात्रा योजनाएं
मनाली स्थित एक होटल के प्रबंधक काविश ने बताया कि कुछ दिनों पहले तक उनके होटल में 70-80 प्रतिशत ऑक्युपेंसी थी। लेकिन जैसे ही भारत-पाक तनाव की खबरें तेज हुईं, बुकिंग में भारी गिरावट आई है। कुछ पर्यटक जो पहले से मनाली में हैं, वे भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। काविश ने बताया कि कई लोग अपनी बुकिंग रद्द करवा रहे हैं और होटल उन्हें पूरा रिफंड देकर सुरक्षित यात्रा की सलाह दे रहे हैं।
Kullu News: "पहले देश, फिर व्यापार", बोले होटल कारोबारी
मनाली के एक अन्य होटल संचालक नवनीत सूद ने बताया कि अप्रैल और मई का समय पर्यटन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और आमतौर पर इस दौरान अच्छी कमाई होती है। लेकिन मौजूदा हालात ने कारोबार पर गहरा असर डाला है। उन्होंने कहा कि लोग सुरक्षा कारणों से यात्रा करने से बच रहे हैं और यह स्थिति स्वाभाविक है।
नवनीत सूद ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समय देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और घाटा सहकर भी वे सरकार के फैसलों के साथ खड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कठिन समय जल्द ही बीत जाएगा और कारोबार फिर से सामान्य हो जाएगा।
Kullu News: पर्यटन व्यवसाय पर मंदी की छाया
कुल्लू-मनाली का पर्यटन उद्योग हजारों लोगों की आजीविका का साधन है। लेकिन वर्तमान हालातों के चलते होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग घाटे का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद सभी देशहित में इस नुकसान को सहन कर रहे हैं और सकारात्मक सोच के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं।