Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में 24 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 35 लाख आवेदन की संभावना

Chavi Sharma
5 Jun 2025 11:26 AM IST
UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस में 24 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 35 लाख आवेदन की संभावना
x
सिपाही के 19,220 और दरोगा के 4,543 पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी, जून तक विज्ञापन जारी होने की संभावना

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में 24 हजार पुलिस पदों पर भर्ती का आयोजन करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 15 जून 2025 तक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है। पहले यह प्रक्रिया अप्रैल के अंत में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई।

सिपाही के 19,220 पदों का विवरण

  • PAC सिपाही: 9837 पद
  • PAC महिला वाहिनी: 2282 पद
  • नागरिक पुलिस सिपाही: 3245 पद
  • PAC/सशस्त्र बल सिपाही: 2444 पद
  • विशेष सुरक्षा बल (SSF) सिपाही: 1341 पद
  • घुड़सवार पुलिस: 71 पद

UP Police Bharti 2025: दरोगा (SI) के 4,543 पदों का ब्योरा

  • नागरिक पुलिस उप निरीक्षक: 4242 पद
  • महिला प्लाटून कमांडर (बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर): 106 पद
  • सशस्त्र पुलिस के प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक: 135 पद
  • विशेष सुरक्षा बल (SSF) उप निरीक्षक: 60 पद

इन सभी पदों के लिए डीजीपी मुख्यालय की तरफ से प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेजा जा चुका है और जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलेगी, विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों की संख्या और छूट

इस बार 35 लाख से ज्यादा आवेदन आने का अनुमान है। पिछले समय जब 60,244 सिपाही पदों की भर्ती निकली थी, तो 48 लाख आवेदन आए थे। चूंकि इस बार अधिकांश पद PAC व अन्य बलों के हैं, इसलिए आवेदन संख्या थोड़ी कम होने की संभावना है।

साथ ही राज्य सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में उप निरीक्षक भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे अधिक अभ्यर्थी पात्र हो सकेंगे।

Chavi Sharma

Chavi Sharma

Chavi Sharma is a senior content writer at Hindustan Reality with over 13 years of experience in content creation, blogging, and digital storytelling. Passionate about accurate and impactful journalism, she now brings her expertise to news writing — covering the latest updates from Himachal Pradesh with clarity and responsibility.

    Next Story