Hindustan Reality

Wednesday, 27 August, 2025

Una News Today: बंगाणा की नीतिका राणा बनी भारतीय सेना में कैप्टन, जाने पूरी ख़बर

Una News Today: Nitika Rana of Bangana becomes Captain in Indian Army, know the full news

By: Hindustan Reality

Una News Today | उपमंडल बंगाणा की बढ़वार पंचायत की डॉ. नितिका राणा का भारतीय सेना में कैप्टन के तौर पर सिलेक्शन हुआ है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ. नितिका राणा को भारतीय सेना में स्वास्थ्य विभाग का कैप्टन नियुक्त किए जाने पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य एवं जिला ऊना के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने सम्मानित भी किया। Una News Today 25 जुलाई 1999 को डॉ. नितिका राणा का जन्म भारतीय सेना के सूबेदार होशियार सिंह के घर गांव बढ़वार में हुआ। इसके अतिरिक्त डॉ. नितिका की माता ग्राम पंचायत बढ़वार की पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। डॉ. नितिका राणा के दादा महेंद्र सिंह बढ़वार पंचायत के उप प्रधान भी रह चुके हैं।

नितिका राणा के भाई डॉ. नवदीप राणा पालमपुर पशुपालन विभाग में प्रशिक्षण ले रहे हैं। डॉ. नितिका राणा ने ऊना के वशिष्ठ पब्लिक स्कूल से 12वीं की डिग्री लेने से पहले बल्ह के कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की। MBBS की पढ़ाई 2023 में पूरी की। इसी साल सितंबर में उन्होंने दिल्ली में AMC की परीक्षा दी और 14 नवंबर 2024 को नितिका राणा को भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर भर्ती होने का चयन पत्र प्राप्त हुआ। उन्हें जालंधर में स्वास्थ्य विभाग में कैप्टन के पद पर छह महीने के अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। उन्हें भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर सेवा देने के लिए चुना गया है।

कुटलैहड़ विधानसभा के मंत्रीगणों से मिल रही शुभकामनाएं – Una News Today

भारतीय सेना में कैप्टन पद के लिए चयन के बाद अब वह भारतीय सेना में सेवा देंगी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़वार की नितिका राणा को भारतीय सेना में कैप्टन पद पर पदोन्नति मिलने पर सभी गणमान्य व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इन लोगों में कुटलैहड़ के कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ,विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, रुमेनल कुमार, सुदेश कुमार बोहरा और अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Una News Today: 8 दिन में अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, नहीं तो होगी कड़ी कार्यवाही- SDM अम्ब

ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए अभी JOIN करें हमारा फेसबुक पेज – Click Here

अन्य खबरें

Related Posts