Site icon Hindustan Reality

Solan News: बस में चढ़ते वक्त महिला की चेन कटी, आरोपी गिरफ्तार – जानिए कैसे हुआ खुलासा

Solan News: Woman's chain cut while boarding a bus, accused arrested - know how it was revealed

Solan News | सोलन जिले के नालागढ़ बस अड्डे पर बस में चढ़ते समय एक महिला की सोने की चेन कट गई। चेन कटने पर महिला को आभास हो गया कि चेन किसने काटी है और वह तुरंत बस से उतर गई। उसने तुरंत पुलिस और स्टेशन प्रबंधक को सूचित किया। पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दभोटा के पास से गिरफ्तार कर लिया। Solan News महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अदालत में पेश किया गया। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है।

पंजाब के गुल्लरवाला गांव की एक महिला श्री आनंदपुर साहिब जाने के लिए नालागढ़ बस स्टॉप पर HRTC बस में चढ़ने लगी। वह अभी सीढ़ियों पर ही थी कि उसकी सोने की चेन कट गई। उसे चेन कटने का आभास हो गया, इसलिए वह नीचे उतरी और चेन ढूंढने लगी, लेकिन वह नहीं मिली। उसने बस स्टेशन प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी। स्टेशन प्रभारी ने बस के कंडक्टर को बस में बैठी आरोपी महिला के बारे में बताया और नालागढ़ पुलिस को भी सूचित किया।

पुलिस ने बस को दभोटा के पास रोककर आरोपी महिला को पकड़ लिया। वे महिला को नालागढ़ ले गए। एसडीपीओ अभिषेक के अनुसार आरोपी महिला ऊना की रहने वाली है और वहां जा रही थी। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर चुकी है। कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें – Bilaspur News Today : पुलिस कर्मियों ने मनाई धूमधाम से प्री-दिवाली

हिमाचल प्रदेश की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए JOIN करें हमारा Facebook पेज – Click Here

Exit mobile version