Shimla News | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करंट लगने से एक व्यक्ति की जान चली गयी है। ये घटना होम गार्ड के साथ घटी है। उनकी मौत हीटर से करंट लगने से हुई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सुबह होम गार्ड का शव कमरे में पड़ा मिला। होम गार्ड की तैनाती थाना विजिलेंस में थी। मृतक राजधानी शिमला के कुमारसैन का रहने वाला है। उसका नाम रविंद्र है। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, वे मोके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया है की मृतक की जान हीटर से करंट लगने की वजह से हुई है।
Himachal Latest News Today: हिमाचल अग्निकांड: आग लगने की वजह से हुआ घर राख… परिवार हुआ बेघर
पोस्टमॉर्टम के बाद आएगा मौत का असली कारण – Shimla News
फॉरेंसिक टीम भी मोके पर पहुंची और साक्ष्य इकठे किये। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसमे मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस ये पता लगा रही है की होम गार्ड घटना के समय अपनी ड्यूटी पर था या नहीं। मामले की शिकायत थाना में दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर रही है।