Hindustan Reality

Thursday, 14 August, 2025

Rajni Patil Meeting Shimla: शिमला में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अहम बैठक, संगठन में बदलाव के संकेत

news image

Rajni Patil Meeting Shimla: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठन को लेकर मंथन तेज हो गया है। पिछले करीब सात महीनों से प्रदेश कांग्रेस संगठन बिना कार्यकारिणी के चल रहा है, और केवल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही नेतृत्व संभाल रही हैं। इसी बीच, शिमला में आयोजित कांग्रेस की जय हिंद सभा में हिस्सा लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल पहुंचीं, जहां उन्होंने संगठन के हालात पर गंभीर मंथन किया।

आगामी पंचायतीराज चुनाव और फिर 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को पुनर्गठित करने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी कड़ी में जय हिंद सभा के बाद रजनी पाटिल ने देर शाम बंद कमरे में कई अहम नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें कीं।

प्रभारी ने ली नेताओं से संगठन पर राय

प्रदेश में 6 नवंबर 2024 से जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियां भंग हैं। संगठन केवल प्रदेश अध्यक्ष के भरोसे चल रहा है। ऐसे में रजनी पाटिल ने जय हिंद सभा के बाद अलग-अलग बैठकों के जरिये नेताओं से संगठन को लेकर उनकी राय जानी। इन बैठकों में मुख्य चर्चा संगठन को मजबूत बनाने, सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर केंद्रित रही।

अध्यक्ष बदलने को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें कुछ नेताओं ने प्रतिभा सिंह का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की, जबकि कुछ नेताओं ने संगठन की बागडोर किसी युवा नेता को सौंपने की वकालत की।

Rajni Patil Meeting Shimla: सीएम और डिप्टी सीएम से की अलग-अलग चर्चा

शिमला के पीटरहॉफ में हुई अहम बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री से कांग्रेस प्रभारी ने अलग-अलग मुलाकात कर संगठन से जुड़े मसलों पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी भी उपस्थित रहे।

इसके बाद पार्टी के कुछ मंत्रियों और विधायकों से भी रायशुमारी की गई। हर किसी ने आगामी फैसले के लिए अपने सुझाव सामने रखे। संभावना जताई जा रही है कि जून के दूसरे सप्ताह से पहले संगठन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

अन्य खबरें

Related Posts