Hindustan Reality

Tuesday, 26 August, 2025

HP Weather Update: हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम बदलेगा करवट

news image

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के लिए 31 मई से 2 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

HP Weather Update: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी आशंका

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। 30 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई, वहीं ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटों में कहां-कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पालमपुर में 31.6 मिमी, मुरारी देवी में 17.2 मिमी, सुजानपुर में 12.8 मिमी, नाहन में 11 मिमी, सलापड़ में 10.5 मिमी, शिमला में 7 मिमी और कांगड़ा में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रिकांगपिओ, ताबो, कुफरी, बिलासपुर और सेऊबाग में 50 से 68 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

HP Weather Update: तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में वीरवार को कई स्थानों पर धूप और बादलों का मिलाजुला असर रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान में दो से छह डिग्री की गिरावट आई है। ताबो में सबसे ज्यादा 5.5 डिग्री, पालमपुर और शिमला में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।

अन्य खबरें

Related Posts