Kangra News | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने वरिष्ठ सहायक बीना देवी की बेटी लेफ्टिनेंट दीक्षा शर्मा को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट दीक्षा शर्मा की हाल ही में भारतीय सेना में नियुक्ति हुई है। बोर्ड के कर्मचारियों ने बीना देवी, लेफ्टिनेंट दीक्षा शर्मा और उनके पूरे परिवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी।
Kangra News: धर्मशाला की दीक्षा शर्मा भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट, मेजर विशाल शर्मा ने किया सम्मानित
