Hindustan Reality

Thursday, 14 August, 2025

BJP का ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान शुरू, सत्ता में 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सत्ता में 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है। अभियान की शुरुआत दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले एक भव्य आयोजन से होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर BJP ने ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नाम से एक व्यापक अभियान चलाने का ऐलान किया है। इस अभियान की शुरुआत 11 जून 2025 को भारत मंडपम, दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से की जाएगी, जिसमें भाजपा के बड़े नेता, मंत्री और NDA के सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की यात्रा, विकास कार्यों और जनता से किए गए वादों की पूर्ति को रेखांकित करना है। BJP देश के सभी जिलों में संवाद कार्यक्रम, जनसभाएं और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाएगी।

BJP सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में NDA सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, PM आवास योजना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा।

अन्य खबरें

Related Posts