Hindustan Reality

हिमाचल प्रदेश के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन जो आपको जरूर चखने चाहिए, रह जाएंगे उँगलियाँ चाटते: Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi

Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi | हिमाचल प्रदेश जिसे “देवभूमि” यानी कि देवों की धरती भी कहा जाता है। यह अपने हरे भरे जंगलों, पहाड़ियों और कोमल वातावरण के लिए जानी जाती है। हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत का एक राज्य है जो अपने प्रसिद्ध त्योहारों, रीति रिवाजों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi आज हम आपको देव भूमि हिमाचल के प्रसिद्ध व्यंजों के बारे में बताएंगे जो आपको अपनी जिंदगी में एक बार को चखने ही चाहिए।

ये स्वादिष्ट व्यंजन इस प्रकार हैं –

1. धाम – हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन धाम कोन नहीं जानता। धाम को ख़ास मौकों पर बनाया जाता है। त्यहारों, मंदिरों में होने वाले भंडारों में धाम बनाई जाती है। हिमाचल की शादियां धाम के बिना अधूरी हैं।

ये भी पढ़ें – Himachal Latest News Today: राज्य में नहीं बनेगी कोई गौशाला, सुक्खू सरकार ने लगाई रोक… जानिये क्या रहे कारण

इस स्वादिष्ट भोजन में चावल, राजमा दाल, चने की दाल, काली दाल, मंदरा, सफेद चने, खट्टा (इमली से बनाई जाती है), बूंदी वाली कड़ी और आखरी में बूंदी वाला मिठा। यह भोजन ख़ास तोर पर पत्तल में परोसा जाता है जो प्रदेश की परंपरा को भी दर्शाता है।

Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi
Himachali Dhaam

Image Credit: www.foodforward.in

2. बबरू – हिमाचल प्रदेश में बबरू पूरी का ही एक छोटा रूप है। बबरू आकार में छोटा और मोटा होता है। स्वाद में यह मीठा होता है। इसको कुछ जगहों पर ऐसे भी बनाया जाता है जिसमे आटे के अंदर काले चने मिलाकर इसे तेल में तला जाता है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है और इसे सुबह नाश्ते में खाने में भी मजा आता है।

Himachali Babru

   Image Credit – m.rediff.com

3. सिड्डू – हिमाचल में बनने वाले स्वादिष्ट भोजनों में सिड्डू का महत्वपूर्ण स्थान है। इसको गेंहू के आटे से बनाया जाता है। इसके इसके खसखस, अखरोट और मसाले डाले जाते हैं और भाप में पकाया जाता है। सर्दी के मौसम में सिड्डू खाने के मजा ही अलग है। इसको देसी घी और मक्खन के साथ या फिर तेज़ चटनी के साथ खाया जाता है। 

Siddu

  Image Credit – silvermountain

4. तुड़किया भात/ पुलाव – तुड़किया भात हिमाचल प्रदेश में बनने वाले व्यंजनों में से एक है। यह एक स्वादिष्ट चावल और इसमें डलने वाले मसाले, दाल और सब्जियों का व्यंजन है। यह स्वादिष्ट व्यंजन प्रदेश के हर घर में बड़े ही स्वाद से खाया जाता है। इसे दही के साथ खाया जाता है।

pulao

  Image Credit – rakkh

5. चना मदरा – चना मदरा को प्रदेश के लोग बड़े ही स्वाद से खाते हैं। इसमें चनों को दही और मसालों में पकाया जाता है और कड़ी के रूप में बना व्यंजन चना मंदरा कहलाता है। यह प्रदेश में शादियों में बनने वाले भोज/खाने की ख़ास सब्जी है। इसे खाकर लोग उंगलियां चाटते नहीं हटते। यह खट्टे मीठे स्वाद की होती है।

Chana madra

  Image credit – herzindagi

अगर आप अपनी जिंदगी में कभी हिमाचल प्रदेश आएं, तो इन व्यंजनों का स्वाद जरूर लें। यह आपकी जिंदगी का एक यादगार पल होगा। Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi

सांस्कृतिक दृष्टि से इन व्यंजनों का है महत्व, जानिये – Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi

हिमाचल प्रदेश में बनने वाले इन स्वादिष्ट व्यंजनों का यहां की संस्कृति में भी बहुत महत्व है, ये सिर्फ खाने में ही स्वाद नहीं। विवाह कार्यक्रमों में और ख़ास त्योहारों पर हिमाचली भोज बनाई जाती है। इसके साथ सिड्डू और बबरू ठंड के मौसम भी खाये जाते हैं। सर्दियों का मौसम इनका स्वाद दोगुणह कर देता है।

हिमाचली भोज और अन्य व्यंजनों को कहाँ खाएं –

अगर आप इन व्यंजनों को खाने के लिए उत्सुक है तो आप हिमाचल प्रदेश के ढाबों में या फिर किसी होटल में होमस्टे करते हुए इनका लुफ्त उठा सकते हैं। प्रदेश के कई जिले अपने हिमाचली खाने के लिए मशहूर हैं जैसे चम्बा, मनाली, कुल्लू, काँगड़ा, हमीरपुर और अन्य।

Frequently Asked Questions (FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: Himachal Pradesh Traditional Food in Hindi

Q.1 हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन कौन से हैं ?

Ans: हिमाचल प्रदेश के सबसे स्वादिष्ट और प्रसिद्ध व्यंजनों में हिमाचली भोज, सिड्डू, चना मदरा, बबरू और पुलाव है।

Q.2 हिमाचल प्रदेश में धाम क्या होती है और इसे कैसे खाया जाता है ?

Ans: धाम हिमाचल प्रदेश का पारम्परिक और स्वादिष्ट व्यंजन है किसे बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। धाम प्रदेश में होने वाले त्योहारों और शादियों में बनाई जाती है। इसे चावल, दाल, मदरा, कड़ी, राजमा, मिठा, और अन्य व्यंजों के साथ खाया जाता है।

Q.3 हिमाचल प्रदेश के खाने में ख़ास बात क्या है ? 

Ans: हिमाचल प्रदेश सांस्कृतिक प्रदेश है। यहां हर कार्य अपने संस्कृति और धर्म को ध्यान में रख कर किया जाता है। यहां कई प्रकार के स्वाद व्यंजन बनाये जाते हैं। यहां के स्वादिष्ट खाने में धाम पहले स्थान पर आती है। ये हर कार्यक्रम और शादियों में बनाई जाती है। इसे चावल, दाल, मदरा, कड़ी, राजमा, मिठा, और अन्य व्यंजों के साथ खाया जाता है।

Q.4 हिमाचल के त्योहारों में कौन सा खाना बनाया जाता है ? 

Ans: हिमाचल प्रदेश के हर त्योहारों में कांगरी धाम बनाई जाती है। शादियों में भी इसका बनना तो तय है। धाम हिमाचल प्रदेश का पारम्परिक भोजन है।

Q.5 क्या हिमाचल के व्यंजन शाकाहारी होते हैं ? 

Ans: प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शाकाहारी व्यंजन ही बनाये जाते हैं। हालाँकि कुछ इलाकों में मांसाहारी व्यंजन बनाये जाते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट्स के लिए join करें हिंदुस्तान रियलिटी का  Facebook Page और  WhatsApp Channel

Exit mobile version