Begin typing your search above and press return to search.
हिमाचल प्रदेश

Himachal Latest News Today: एक परिवार बेहोशी की हालत में मिला, चंडीगढ़ PGI रेफर - जानिए पूरी खबर

Hindustan Reality
2 Jan 2025 9:50 PM IST
Himachal Latest News Today: A family found unconscious, referred to Chandigarh PGI
x

Himachal Latest News Today | हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक घटना सामने आयी है जिसमे एक परिवार के पांच सदस्य एक कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए हैं। ये मामला जिले की ग्राम पंचायत धमांदरी की है। इस मामले की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों को […]

Himachal Latest News Today | हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक घटना सामने आयी है जिसमे एक परिवार के पांच सदस्य एक कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए हैं। ये मामला जिले की ग्राम पंचायत धमांदरी की है। इस मामले की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों को हुई, तभी उन्होंने तुरंत पंचायत अधिकारियों को इसकी सूचना की और सभी बेहोश लोगों को ऊना अस्पताल पहुंचाया।

Himachal Govt. Job: कृषि विभाग में 65 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹48,700 से ₹1,54,300 तक

परिवार उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। बेहोश हुए परिवार को अस्पताल ऊना के डॉक्टरों ने उपचार किया। 2 की हालत गंभीर है जिनमे से 1 को चंडीगढ़ PGI रेफेर कर दिया है। मामले की पुस्टि पुलिस द्वारा की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवार दिहाड़ी करके अपना जीवन यापन कर रहा है। आज सुबह जब प्रभावित हरिचरण के साथी मजदूर काम पर जाने लगे तो उसके कमरे को खटखटाया। कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने इसकी जानकारी जल्दी से हरिचरण की बेटी और उसके दामाद को दी।

Mandi News: पटवारियों के 88 खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू, मिलेगा 25000 मासिक वेतन

साथ ही पंचायत के सदस्यों को मोके पर बुलाया। जब सामने मिलकर कमरे का दरवाजा खोला तो देखा की हरिचरण और उसका पूरा परिवार बेहोश पड़ा है। उसके परिवार में उसकी पत्नी पिंकी, और उसके तीन बच्चे - धर्मेंद्र, कर्ण और बंटी हैं।

तो ये था इस घटना का असली कारण - Himachal Latest News Today

हरिचरण के परिवार ने रात को सोने के समय सर्दी से खुद को बचाने के लिए अंगीठी जलाई थी। परिणामस्वरूप अंगीठी से निकली गैस के कारण परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। अस्पताल में डॉक्टर संजय मनकोटिया ने उपचार की जानकारी देते हुए बताया की परिवार में 2 लोगों की हालत बहुत गंभीर है। तीन लोग तो खतरे से बाहर हो चुके हैं लेकिन एक की हालत गभीर होने के चलते उसे PGI चंडीगढ़ भेज दिया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट्स के लिए join करें हिंदुस्तान रियलिटी का Facebook Page और WhatsApp Channel

Next Story