
Chandigarh News: शंभू थाने के घेराव से पहले किसान नेता नजरबंद

Chandigarh News: पंजाब में 6 मई को प्रस्तावित किसान धरने से पहले सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। फरीदकोट से लेकर लुधियाना, मोगा और पटियाला तक लगभग 25 किसान नेताओं को नजरबंद या हिरासत में लिया गया है। किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेतावनी दी है कि जनता को परेशान करने वाले आंदोलनों पर सख्त कार्रवाई होगी।
फरीदकोट में किसान नेता डल्लेवाल घर में नजरबंद
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल को सोमवार सुबह जिला पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। यह कदम संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा 6 मई को घोषित शंभू थाने के घेराव को देखते हुए उठाया गया।
डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों को उनका हक मांगने से रोक रही है और यह लोकतंत्र के खिलाफ है।
Chandigarh News: मुख्यमंत्री मान की सख्त चेतावनी
सीएम भगवंत मान ने कहा कि ऐसी कोई भी गतिविधि जिसमें सड़कें या रेलें रोकी जाएं, उसे जनविरोधी माना जाएगा। प्रदर्शन का अधिकार सबको है लेकिन आम जनता को असुविधा देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संगठनों को चेताया कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लुधियाना में किसान मजदूर यूनियन के प्रधान भी नजरबंद
किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को भी लुधियाना के जीवनपुर स्थित उनके घर में नजरबंद किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्हें घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
दिलबाग सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा को जबरन हटाने के दौरान किसानों का लाखों का सामान नष्ट हो गया और यही उनके प्रदर्शन की वजह है।
Chandigarh News: 25 से ज्यादा किसान नेताओं पर कार्रवाई
राज्यभर में करीब 25 किसान नेताओं को या तो उनके घरों में नजरबंद किया गया है या फिर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
कुछ नाम इस प्रकार हैं:
- दिलबाग सिंह गिल (लुधियाना)
- जसविंदर कौर
- मलकीत सिंह (फिरोजपुर)
- मनजीत सिंह राय (होशियारपुर)
- करनैल सिंह लंग (पटियाला)
- बलवंत सिंह बहरामके (मोगा)
- गुरदेव सिंह शाह वाला और हरबंस सिंह शाहवाला को गिरफ्तार किया गया है।
जत्थेबंदियों की चेतावनी
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि किसान किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे और 6 मई को शांतिपूर्ण ढंग से शंभू थाने का घेराव करेंगे।
सात मई को देवीदासपुर में अमृतसर-दिल्ली रेलमार्ग जाम करने का भी ऐलान किया गया है।
Chavi Sharma
Chavi Sharma is a senior content writer at Hindustan Reality with over 13 years of experience in content creation, blogging, and digital storytelling. Passionate about accurate and impactful journalism, she now brings her expertise to news writing — covering the latest updates from Himachal Pradesh with clarity and responsibility.