Chamba News | हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में डॉक्टर को पीटने की घटना सामने आयी है। डॉक्टर जिला चम्बा के मेडिकल कॉलेज में तैनात है। अस्पताल के बाहर तीन लोगों ने चिकित्स्क को घायल किया। ये घटना शुक्रवार के दिन 11:30 बजे घटी है। डॉक्टर का नाम मयंक है। वह नेत्र वार्ड में मरीजों की जांच कर रहे थे। उस समय वार्ड में तीमारदार नोवी भी था। डॉक्टर ने उसे वार्ड से बाहर जाने के लिए बोला लेकिन वह कुछ जरूरी बात करने के लिए डॉक्टर को कहने लगा। मयंक मरीजों की जांच करने में लग गए।
Shimla News: करंट लगने से हुई होम गार्ड की मौ#त, ऑन ड्यूटी था या ऑफ… पुलिस कर रही मामले की जांच
रोड के साथ किया हमला – Chamba News
जांच करने के बाद जब डॉटर हॉस्पिटल के बाहर गए तो वहां पर तीमारदार नोवी अपने साथियों के साथ मौजूद था। उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर अपनी गाडी से रोड निकालकर डॉक्टर को पीटा। ये सब देख वहां के लोग इक्ठे हो गए। कुछ लोगों ने डॉक्टर को बचाने का प्रयास भी किया। इसके बाद जैस ही वहां लोगों का आना ज्यादा हो गया तो आरोपी वहां से भाग गए।
Himachal Latest News Today: हिमाचल अग्निकांड: आग लगने की वजह से हुआ घर राख… परिवार हुआ बेघर
डॉक्टर को अस्पताल लेकर उनका इलाज किया गया। इस घटना के बाद अन्य चिकित्स्कों में भी गुस्सा है। इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Himachal Crime News: शातिर अपराधी ने बदला ATM कार्ड, निकाल लिए 2 लाख रुपए… जानें क्या है मामला
जिला चम्बा मेडिकल कॉलेज के फेकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मानिक सहगल ने पुलिस से मांग की है की अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि इस घटना की पुस्टि पुलिस गंभीरता से कर रही है।