HP Weather Alert: हिमाचल में 4 जून तक बारिश का सिलसिला, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, तापमान में भी बदलाव के आसार;
HP Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में 30 मई से 4 जून तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए 31 मई और 1 जून को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव भी दर्ज किया गया है।
लगातार छह दिन बरसेंगे बादल, कुछ जगहों पर अंधड़ भी
हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 30 मई से लेकर 4 जून तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में कई जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई — पालमपुर में सबसे ज्यादा 31.6 मिमी, मुरारी देवी में 17.2 मिमी, कटौला 13.0 मिमी, सुजानपुर टिहरा 12.8 मिमी, बिजाही 11.8 मिमी, नाहन 10.8 मिमी, शिमला 7.0 मिमी सहित अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई। राजधानी शिमला में आज धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही।
HP Weather Alert: इन पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 31 मई और 1 जून के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश के साथ अंधड़ की संभावना जताई है।
30 मई से हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी और यह सिलसिला 3 जून तक चलता रहेगा। 4 जून तक कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
आगामी 3 से 4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान है।
HP Weather Alert: प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- शिमला: 12.4
- सुंदरनगर: 18.4
- भुंतर: 15.1
- कल्पा: 8.4
- धर्मशाला: 13.2
- ऊना: 20.4
- नाहन: 18.8
- केलांग: 6.3
- पालमपुर: 16.0
- सोलन: 15.0
- मनाली: 11.9
- मंडी: 19.8
- हमीरपुर: 20.0
- कांगड़ा: 18.0
- जुब्बड़हट्टी: 16.9
- ताबो: 6.0
- बजौरा: 15.3
मई में सामान्य से कम बारिश, लेकिन कुछ जिलों में रिकॉर्ड
1 से 29 मई के बीच प्रदेश में औसतन 57 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य 59.7 मिमी से 5% कम है।
हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश भी हुई —
- बिलासपुर: 97% अधिक
- हमीरपुर: 85% अधिक
- सिरमौर: 231% अधिक
- सोलन: 210% अधिक
- ऊना: 146% अधिक
वहीं चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई।
HP Weather Alert: मुख्य शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- ऊना: 40.6
- नेरी: 37.4
- बिलासपुर: 37.0
- कांगड़ा: 35.9
- सुंदरनगर: 35.1
- मंडी: 34.6
- चंबा: 33.4
- भुंतर: 32.2
- कसौली: 30.5
- सोलन: 29.0
- धर्मशाला: 27.0
- शिमला: 24.4
- मनाली: 24.2