Rourkela News Today: राउरकेला में नक्सली हमला: विस्फोटकों से भरा ट्रक लूटा, ड्राइवर अगवा

सुरक्षा पर सवाल: नक्सलियों ने ट्रक से डेढ़ टन विस्फोटक लूटा, चालक को बनाया बंधक, पुलिस अलर्ट पर;

Update: 2025-05-28 10:17 GMT

Rourkela News Today: ओडिशा के राउरकेला शहर में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को खुली चुनौती दी है। ताजा घटना में नक्सलियों ने एक विस्फोटक सामग्री से भरे ट्रक को लूट लिया है। ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक लदा हुआ था, जिसे जबरन रोका गया और चालक को बंधक बनाकर ट्रक को सारंडा के जंगलों में ले जाया गया।

घटना स्थल और कार्रवाई

यह घटना सुंदरगढ़ जिले के केबलांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। ट्रक बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था, तभी संदिग्ध नक्सलियों ने लंगलकाटा इलाके के पास हथियारों के बल पर वाहन को रोककर उसे अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को अगवा किया गया, हालांकि बाद में उसे सुरक्षित रिहा कर दिया गया।

Rourkela News Today: पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

ट्रक में विस्फोटक होने की पुष्टि के बाद ओडिशा और झारखंड पुलिस दोनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह विस्फोटक बड़ागांव थाना क्षेत्र में स्थित गोला-बारूद डिपो से आ रहा था। पुलिस अब पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।

नक्सलवाद: एक राष्ट्रीय चुनौती

भारत के कई राज्यों में नक्सलवाद अभी भी एक गंभीर खतरा बना हुआ है। खासकर छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह समस्या अधिक गंभीर है। सुरक्षा बल लगातार इन पर कार्रवाई कर रहे हैं।

Rourkela News Today: छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर: बसवराज ढेर

हाल ही में 21 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बड़े ऑपरेशन में भाकपा (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को मार गिराया गया। बसवराज पर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। यह नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

नक्सलियों के खिलाफ हालिया कार्रवाई

  • नारायणपुर, छत्तीसगढ़ (2025): 27 नक्सली मारे गए
  • बीजापुर और कांकेर: 113 नक्सली मारे गए, 104 गिरफ्तार, 164 ने आत्मसमर्पण किया
  • झारखंड (2021-2025): 1490 नक्सली गिरफ्तार
  • गढ़चिरौली, महाराष्ट्र (मई 2025): 5 नक्सली गिरफ्तार, जिन पर 36 लाख का इनाम था

Rourkela News Today: अब भी चुनौती हैं ये बड़े नक्सली

  • माडवी हिडमा: 45 लाख से 1 करोड़ का इनामी, अब भी फरार
  • झारखंड के वांटेड नक्सली: असीम मंडल, पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा (1-1 करोड़ इनामी), सुजाता सहित अन्य (2-25 लाख इनामी)

सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए 2026 तक का लक्ष्य रखा है, लेकिन माडवी हिडमा जैसे नक्सलियों की गुप्त गतिविधियां इस लड़ाई को कठिन बना रही हैं।

Tags:    

Similar News