Ajit Doval Russia Visit: डोभाल की रूस यात्रा से पाकिस्तान में खलबली!

भारत की हवाई सुरक्षा होगी और मजबूत, रूस से बचे हुए S-400 सिस्टम की डिलीवरी पर डोभाल का मिशन;

Update: 2025-05-23 08:15 GMT

Ajit Doval Russia Visit: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जल्द ही रूस की राजधानी मॉस्को का दौरा कर सकते हैं। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य रूस से बाकी बचे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित करना है। चीन और पाकिस्तान से बढ़ते खतरे के मद्देनज़र भारत अपनी हवाई रक्षा क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

भारत की सुरक्षा नीति में नई तेजी

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जा सकते हैं। इस यात्रा का फोकस भारत और रूस के बीच हुई S-400 एयर डिफेंस सिस्टम डील की शेष यूनिट्स की डिलीवरी पर रहेगा। ज्ञात हो कि भारत ने वर्ष 2018 में 5.4 अरब डॉलर में रूस से यह डील की थी, जिसमें से तीन यूनिट्स की आपूर्ति पहले ही हो चुकी है।

Ajit Doval Russia Visit: रूस से मिलेंगे बाकी बचे S-400

भारत को अब भी दो यूनिट्स की डिलीवरी का इंतजार है, जिसमें देरी यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथी यूनिट 2025 के अंत तक और पांचवीं यूनिट 2026 में मिलने की संभावना है। डोभाल रूस से इस प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह कर सकते हैं।

चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों के बीच भारत की तैयारी

S-400 मिसाइल सिस्टम को दुनिया के सबसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम्स में शुमार किया जाता है। यह लंबी दूरी से दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को निशाना बना सकता है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में इसकी क्षमताएं तब सामने आईं जब इसने 300 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

Ajit Doval Russia Visit: भारत का रणनीतिक फोकस

इस दौरे को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के तहत बेहद अहम माना जा रहा है। डोभाल की रूस यात्रा से यह साफ संकेत मिलते हैं कि भारत अपने वायु रक्षा तंत्र को हर हाल में मजबूत करना चाहता है, ताकि चीन और पाकिस्तान जैसी चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

Tags:    

Similar News