Hindustan Reality

Wednesday, 27 August, 2025

Solan News : मीडिया आपदा की सही समय पर सही जानकारी दे – अजय यादव

Solan News : Media should give correct information about disaster at right time - Ajay Yadav

By: Hindustan Reality

Solan News | अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव के अनुसार आपदा संकट के समय मीडिया की भूमिका अहम होती है। त्रासदी के बारे में सटीक जानकारी देने से इस दौरान कई मुद्दों का समय रहते समाधान किया जा सकता है। साथ ही, सटीक जानकारी आपदा के दौरान मरने वाले लोगों और संपत्ति के नुकसान को कम करने में मदद करती है। जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को संकट प्रबंधन में मीडिया की भूमिका पर एक सत्र का आयोजन किया गया।

एसीसी ने इस दौरान मीडिया को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तथ्य आधारित जानकारी देना महत्वपूर्ण है। इस काम में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है। Solan News उन्होंने लोगों में भय फैलने से रोकने के लिए आपात स्थिति के दौरान सही तरीके से काम करने की सलाह दी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अलग-अलग आपदा से संबंधित गतिविधियों को संभालने के लिए अलग-अलग कर्मियों को नियुक्त किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की हेल्पलाइन 1070, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की 1077, आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की 108 तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की 112 पर संपर्क कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय सोलन के सहायक प्रोफेसर डॉ. मुकेश शर्मा तथा अर्थ जस्ट संस्थान की श्रुति ने भी इस दौरान त्रासदी के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – Kangra News : राज्य को व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पतन की ओर लाया जा रहा है – जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए JOIN करें हमारा Facebook पेज – Click Here

अन्य खबरें

Related Posts