Hindustan Reality

Wednesday, 27 August, 2025

Karnataka Breaking News: BJP ने एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी से निकाला

Karnataka Breaking News: भाजपा ने कर्नाटक के दो विधायकों एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान सोमशेखर ने कांग्रेस को वोट दिया, जबकि हेब्बार मतदान के दौरान गैरहाजिर रहे।

भाजपा का बड़ा एक्शन: दो विधायक पार्टी से निष्कासित

कर्नाटक में भाजपा ने दो वरिष्ठ नेताओं, एसटी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने इन दोनों को छह साल तक भाजपा से निष्कासित किया है।

Karnataka Breaking News: क्रॉस वोटिंग और अनुपस्थिति बने कार्रवाई का कारण

फरवरी में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में एसटी सोमशेखर पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को वोट देने का आरोप है। दूसरी ओर, ए शिवराम हेब्बार वोटिंग के दिन उपस्थित ही नहीं हुए थे। भाजपा ने इन घटनाओं को अनुशासनहीनता माना और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

कांग्रेस को मिली तीन सीटें, भाजपा को केवल एक

चुनाव परिणामों में कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को सिर्फ एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यदि क्रॉस वोटिंग न हुई होती, तो परिणाम भाजपा के पक्ष में जा सकता था।

Karnataka Breaking News: नाराजगी बनी वजह?

सूत्रों की मानें तो दोनों विधायक पार्टी नेतृत्व से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। हालांकि, दोनों ने अपने जवाब में पार्टी विरोधी कामों से इनकार किया है। एसटी सोमशेखर यशवंतपुर और शिवराम हेब्बार येल्लापुर से भाजपा विधायक हैं।

अन्य खबरें

Related Posts