Hindustan Reality

Thursday, 14 August, 2025

COVID-19 Cases India: भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस, मौतों का आंकड़ा 28 पहुंचा

news image

COVID-19 Cases India: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। देशभर में एक्टिव केस की संख्या लगभग 4000 के आसपास पहुंच चुकी है और अब तक 28 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में फिर डराने लगा कोरोना, एक्टिव केस 4000 के करीब

देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक एक्टिव केस की संख्या 3758 तक पहुंच गई है। अब तक कोरोना की वजह से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 436 हैं, जिसमें 61 नए मामले बीते 24 घंटे में सामने आए। वहीं उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 149 हो गई है।

COVID-19 Cases India: महाराष्ट्र में कोरोना की वापसी, सबसे ज्यादा एक्टिव केस

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। रविवार को राज्य में 65 नए केस रिपोर्ट हुए, जिनमें मुंबई से 22, पुणे से 25, ठाणे से 9, पिंपरी-चिंचवड़ से 6, कोल्हापुर से 2 और नागपुर से 1 मामला शामिल है। हालांकि राहत की बात ये है कि रविवार को 300 मरीजों ने कोरोना को मात दी। राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 506 तक पहुंच गई है।

राजस्थान में भी बढ़े मामले, जयपुर में सबसे ज्यादा केस

राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है। बीते 24 घंटे में 20 नए केस दर्ज हुए हैं, जिनमें से 17 जयपुर, 1-1 उदयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर से हैं। संक्रमितों में 74 और 82 वर्ष के दो बुजुर्ग शामिल हैं, जबकि 19-30 साल की उम्र के 7 युवा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक 98 लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। फिलहाल 15 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

COVID-19 Cases India: दिल्ली, यूपी और बंगाल में भी कोविड के मामले बढ़े

दिल्ली में अब तक 436 एक्टिव केस हैं और यहां 3 मौतें हुई हैं। गुजरात में 320 केस एक्टिव हैं और यहां 1 मौत दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में 149 केस और 2 लोगों की मौत, जबकि पश्चिम बंगाल में 287 एक्टिव केस हैं। हरियाणा में केसों की संख्या 30 है और तमिलनाडु में 199 एक्टिव केस हैं।

अन्य खबरें

Related Posts