Lucknow News Today: लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जब बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान अधिकांश यात्री नींद में थे। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, दो छोटे बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
हादसे का विवरण:
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे लखनऊ के किसान पथ पर रायबरेली रोड के पास, मोहनलालगंज के समीप बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस (नंबर: UP17 AT 6372) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। हादसे के वक्त यात्री गहरी नींद में थे।
Lucknow News Today: जलती बस दौड़ती रही एक किलोमीटर तक
आग लगने के बाद भी बस एक किलोमीटर तक जलती हुई चलती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर ने सबसे पहले खुद को खिड़की तोड़कर बचा लिया और मौके से फरार हो गए। मुख्य गेट आग के कारण जाम हो गया था, जिसकी वजह से कई लोग बस में फंस गए।
कांच तोड़कर बचाई गई यात्रियों की जान
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से कांच तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला गया। आग की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं।
Lucknow News Today: दमकल ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जब दमकलकर्मी अंदर पहुंचे तो उन्होंने पांच शवों को बरामद किया। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
80 यात्री थे बस में सवार
हादसे के वक्त बस में करीब 80 लोग सवार थे। मृतकों में दो महिलाएं, दो मासूम बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।
Lucknow News Today: बस में नहीं खुला इमरजेंसी गेट
पुलिस जांच में सामने आया है कि आग लगने के समय बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिसकी वजह से पीछे बैठे यात्री बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने व जलने से उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान:
- लख्खी देवी, पत्नी अशोक मेहता, उम्र लगभग 55 वर्ष
- सोनी, पुत्री अशोक महतो, उम्र करीब 26 वर्ष
- देवराज, पुत्र रामलाल, उम्र लगभग 3 वर्ष
- साक्षी कुमारी, पुत्री रामलाल, उम्र लगभग 2 वर्ष
- एक अज्ञात पुरुष
Lucknow News Today: स्थानीय लोगों की साहसिक मदद
हादसे के समय स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी और कई यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसा लखनऊ के पीजीआई कल्ली के पास किसान पथ पर हुआ।