Hindustan Reality

Wednesday, 27 August, 2025

Pandoh Dam Alert: विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा बढ़ी, पंडोह से नंगल डैम तक रेड अलर्ट

news image

Pandoh Dam Alert: भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न सुरक्षा हालातों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बांधों और विद्युत परियोजनाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को दोगुना कर दिया गया है। पंडोह डैम से लेकर नंगल डैम तक रेड अलर्ट घोषित किया गया है और CISF ने तैनाती कड़ी कर दी है। जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सुरक्षा मानकों को लेकर नया SOP लागू किया गया है।

सुरक्षा के मोर्चे पर अलर्ट: हिमाचल की विद्युत परियोजनाओं पर बढ़ी निगरानी

भारत द्वारा हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद पाकिस्तान द्वारा कई भारतीय शहरों को निशाना बनाने की असफल कोशिशों के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश में संचालित विद्युत परियोजनाओं और बांधों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रदेश के पंडोह डैम, शानन विद्युत परियोजना, बीएसएल लिंक, पौंग और कौल डैम सहित कुल्लू, शिमला और किन्नौर में चल रही तमाम परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था की केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियों द्वारा समीक्षा की गई है।

Pandoh Dam Alert: सीआईएसएफ ने संभाली कमान, जवानों की छुट्टियां रद्द

ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंडोह डैम से लेकर नंगल डैम तक रेड अलर्ट जारी करते हुए, जवानों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है और छुट्टी पर गए जवानों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

नई SOP जारी, हर आने-जाने वाले पर सख्त जांच

सुरक्षा को लेकर नई Standard Operating Procedure (SOP) जारी की गई है, जिसके तहत परियोजनाओं में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को इसका सख्ती से पालन करना होगा।

प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पहले से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, सभी वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। रात्रि गश्त (Night Patrolling) को भी और अधिक तीव्र कर दिया गया है।

अन्य खबरें

Related Posts